थाना बन्धुआकला- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बन्धुआकला पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया । दिनांक 31.05.2026 को थाना बन्धुआकला क्षेत्र के ग्राम ढाहा फिरोजपुर से अभियुक्त राजकुमार उर्फ मन्ना पटवा पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मनियारपुर, थाना बन्धुआकला, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 109/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।