• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The message of 'Mann Ki Baat' resonated in the Mahsawan division, with BJP officials and social workers collectively listening to Prime Minister Modi's live broadcast.

महसांव मंडल में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, भाजपा पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 134वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का ग्राम पंचायत महसांव में हुआ आयोजन, गर्मी से राहत, स्वदेशी उपयोग, खेल प्रतिभाओं और भारतीय विरासत पर हुई चर्चा 

रीवा। रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महसांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महसांव मंडल के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में किया गया, जहां सभी ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और देशहित, सामाजिक जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेशों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण लाइव प्रसारित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और देश की प्रेरणादायक उपलब्धियों से आमजन को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न प्रेरणादायक विषयों पर चर्चा करते हुए देश के उभरते खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवा खिलाड़ी गुरविंदर वीर सिंह से संवाद कर उन्हें 100 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अधिक पानी पीने, पारंपरिक एवं देसी उपायों को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, भारतीय जीवनशैली और स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया।

‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और ऐतिहासिक महत्व वाले विषयों का भी उल्लेख किया। आम और उससे जुड़े विविध उपयोगों का जिक्र करते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, ऐतिहासिक चोला साम्राज्य से जुड़े विषयों का उल्लेख कर भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धि की जानकारी साझा की गई, जिससे युवाओं को अपने इतिहास और विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिले।

ग्राम पंचायत महसांव में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महसांव मंडल अध्यक्ष विश्वजीत चौरसिया, यज्ञ नारायण चौरसिया, विजय सोनी, अविनाश चतुर्वेदी, शिवम चतुर्वेदी, अंकित पाण्डेय, अवधेश तिवारी, संजय चौरसिया, संदीप चौरसिया, विजय चौरसिया सहित भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।