वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा के तत्वावधान में विश्व कल्याण एवं राष्ट्रहित के लिए नौ दिवसीय मानस नवाह्न पारायण यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 1 जून से जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी प्रांगण में होगा। कथा का वाचन पातालपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री बालक देवाचार्य महाराज करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि 1 जून को सुबह 7:30 बजे 101 महिलाओं की सहभागिता के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायंकाल 7 बजे कथा का शुभारंभ होगा। कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल एवं ममता जायसवाल होंगे। कार्यक्रम का समापन 10 जून को विशाल भंडारे के साथ होगा।
पत्रकार वार्ता में डॉ. अजय जायसवाल, राजेश सेठ, रविशंकर सिंह, रवि प्रकाश जायसवाल, गिरीशचंद्र वर्मा, किशोर सेठ, वतन कुशवाहा एवं सुजीत जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होने की अपील की।