• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Under the World Environment Day campaign, Railways launched a water and energy conservation awareness campaign.

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत रेलवे ने चलाया जल एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता अभियान

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अंतर्गत “जल और ऊर्जा संरक्षण” विषय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अभिषेक राय के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।

अभियान के दौरान जल पुनर्चक्रण प्रणालियों का निरीक्षण, मिशन LiFE का प्रचार-प्रसार, ई-वेस्ट निस्तारण, पुनर्चक्रण एवं टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आजमगढ़, बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, छपरा, मऊ, गाजीपुर सिटी, देवरिया सदर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रमों में रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों, वेंडरों एवं स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।