• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Message of Maternal and Child Health and Nutrition at the Child Development and Nutrition Department's Angan Utsav

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आंगन उत्सव में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण का संदेश

वाराणसी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को पांडेयपुर स्थित प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया मुख्य अतिथि मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पांडेयपुर के पार्षद अशोक कुमार मौर्या तथा इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह भी उपस्थित रहीं कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं, संदर्भन सेवाएं तथा पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत प्रथम गर्भवती महिला को 5,000 रुपये तथा दूसरी संतान के रूप में बेटी होने पर पात्र लाभार्थी को 6,000 रुपये की सहायता दिए जाने की जानकारी भी दी गई कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम प्रजापति, सरिता पटेल (सुपरवाइजर), रेनू सिंह, इंदु श्रीवास्तव, सविता देवी, गीत यादव, दीप्ति चौरसिया, सुनीता भारती, पूनम सिंह, गीता देवी, सारिका विश्वकर्मा, रत्ना गुप्ता, अनीता देवी, पुष्पा सिंह, उषा भारती, संगीता सिंह, सरस्वती चंद यादव, दुर्गावती पाल, विवाह श्रीवास्तव, शीला यादव एवं मंजू यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।