श्रीराम मंदिर, अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) को बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसआईटी की जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है तथा इस संबंध में आगे होने वाली जांच में भी बैंक पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।