वाराणसी: काशी प्रीमियर लीग (KPL-T10) के वाराणसी ट्रायल्स के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए BHU Spartans टीम के नए ओनर के रूप में डॉ. विनीत वर्मा का भव्य स्वागत एवं आधिकारिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी वाराणसी के विधायक रविंद्र जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।
मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में काशी प्रीमियर लीग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने डॉ. विनीत वर्मा के इस पहल से जुड़ने को सराहनीय कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
डॉ. विनीत वर्मा, जो लखनऊ स्थित ग्रीन सिटी कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर हैं, खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में हमेशा सक्रिय रहे हैं। इससे पहले भी वे अयोध्या प्रीमियर लीग और कानपुर प्रीमियर लीग में टीम ओनर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
इस मौके पर लीग से जुड़े शाबान खान ने बताया कि BHU Spartans के साथ डॉ. वर्मा का जुड़ना काशी प्रीमियर लीग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे लीग को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। डॉ. वर्मा ने भी लीग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया और खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
काशी प्रीमियर लीग का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, |