कानपुर-गोविंद नगर स्थित "न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड" में गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर विशेष आराधना सभा का भव्य आयोजन किया गया दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चली इस सभा में मसीह समाज के सैकड़ो लोगों ने सपरिवार उपवास रखकर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया आराधना सभा की शुरुआत मिसेज हैलीना सिंह की प्रार्थना से हुई चर्च की क्वायर टीम, जिसमें रोहित जॉन, मनीष जेम्स, अमित पॉल और अंकित मसीह शामिल थे, ने हृदयस्पर्शी गीतों के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। "मेरे गुनाहों को धो दिया", "प्रभु यीशु मेरा सच्चा है खुदा" और "लकड़ी पर लटका नासरी" जैसे गीतों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों से आए परमेश्वर के दासों ने प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कही गई सात प्रमुख वाणियों पर प्रकाश डाला हे पिता, इन्हें क्षमा कर, तू आज ही मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा, हे नारी, देख यह तेरा पुत्र है, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?, मैं प्यासा हूँ, पूरा हुआ, हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ इन वाणियों का प्रचार पादरी अनिल गिलवर्ड, पप्पू यादव, इन्द्रकुमार दास, संजय आल्विन और भाई विजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया, चर्च के प्रमुख पादरी जितेन्द्र सिंह ने गुड फ्राइडे का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी मानवता को पाप से बचाने के लिए स्वयं का बलिदान दिया। सभा के अंत में देश की उन्नति, विश्व शांति और सभी धर्मों के बीच सौहार्द स्थापित करने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। प्रार्थना के पश्चात सभी ने अल्पाहार ग्रहण कर अपना उपवास खोला पादरी जितेन्द्र सिंह ने कानपुर के समस्त मसीह समाज से अपील की कि 05 अप्रैल को भोर 02:00 बजे क्राइस्टचर्च इंटर कालेज ग्राउंड (माल रोड) में आयोजित होने वाली 'यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस' में भारी संख्या में सम्मिलित होकर प्रभु के जी उठने का पर्व मनाएं इस अवसर पर पूर्णिमा जेम्स, मुकेश वर्मा, राकेश मसीह, जयवीर सिंह, पादरी हरी सिंह, मार्था पॉल, पादरी ब्रजेश कुमार, जयराम वर्मा, पादरी संदीप मसीह, सुनील कुमार, रामप्रकाश और विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।