• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur: Conspiracy to trap girlfriend's family by giving false information of kidnapping, 02 accused arrested.

रामपुर: अपहरण की झूठी सूचना देकर प्रेमिका के परिजनों को फंसाने की साजिश, 02 आरोपी गिरफ्तार |

रामपुर जनपद के थाना स्वार क्षेत्र में एक युवक द्वारा प्रेमिका के परिजनों को अपहरण के झूठे केस में फंसाने की नीयत से फर्जी सूचना देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुमशुदा मोहम्मद हाशिम पुत्र मोहम्मद नूर, निवासी अलीनगर जागीर, थाना स्वार, जनपद रामपुर द्वारा अपने अपहरण को लेकर UP-112 पर झूठी सूचना दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह पूरी साजिश प्रेमिका के परिजनों को अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने हेतु रची गई थी। मामले में दिनांक 01.04.2026 को आवेदक द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया कि उनका पुत्र दिनांक 31.03.2020 की रात बिना बताए कहीं चला गया था और काफी तलाश के बावजूद नहीं मिला। इसके संबंध में थाना स्वार पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर गहन छानबीन की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक द्वारा जानबूझकर झूठी सूचना देकर लोगों को फंसाने की कोशिश की गई। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।