सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर प्रथम, पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को किया सम्मानित |

रामपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग माह मार्च-2026 में सम्पूर्ण प्रदेश में जनपद रामपुर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज दिनांक 13.04.2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा हेडकांस्टेबल ओमवीर सिंह एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरेंद्र कुमार को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, मेहनत एवं समर्पण के परिणामस्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रामपुर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति तत्परता, निष्ठा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनपद रामपुर की यह उपलब्धि पूरे पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है और इसी प्रकार आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की आवश्यकता है। जनपद को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखा गया।