• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The Superintendent of Police and Additional Superintendent of Police inspected the Punjabnagar Shiva Temple in view of the upcoming Kanwar Yatra and reviewed the security arrangements.

पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पंजाबनगर शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-

 रामपुर /उत्तर प्रदेश /रामपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा  अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पंजाबनगर शिव मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।


निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।