• Home
  • Bihar
  • Araria
  • Vice Chairman, Environment and Climate Change Promotion Council of India and National General Secretary,

वाइस चेयरमैन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद भारत एवं राष्ट्रीय महासचिव,

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) सर्वेश पाठक जी ने भोजपुर के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव पहुंचकर स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत भरत भूषण तिवारी जी के माता-पिता एवं परिजनों को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सर्वेश पाठक जी ने कहा कि भरत भूषण तिवारी जी समाज के गरीब, वंचित, दलित एवं कमजोर वर्गों की सशक्त आवाज़ थे। उनका असामयिक निधन समाज एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।


इस दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश मंत्री कुशाग्र पाठक, जिला अध्यक्ष चंदन मिश्रा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अर्णव जी, सौम्या सिंह (राष्ट्रीय महासचिव, महिला मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी) सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।