• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Murder case successfully solved; two accused arrested; murder weapon and car recovered.

हत्या का सफल खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल व कार बरामद

रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर के थाना पटवाई पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के मामले का सफल अनावरण करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा तथा कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम रेहटगंज स्थित नव निर्मित पुलिया के पास राधा कृष्णपाल गौशाला के सामने गंदे नाले में बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण गंभीर चोटों के चलते अत्यधिक रक्तस्राव एवं सदमा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान कराई और विभिन्न साक्ष्यों, मुखबिरों तथा तकनीकी जानकारी के आधार पर मामले का खुलासा किया। विवेचना में सामने आया कि मृतक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका गया था ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें।

थाना पटवाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा (आला कत्ल) एवं घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले का सफल अनावरण कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा घटना के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।