कानपुर: पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान नेत्रहीन युवक की मदद के लिए कर्नलगंज थाने भेजी गई टीम
कानपुर-राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की ओर से रविवार को शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क (बगिया, गेट नंबर 4) में एक विशेष समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कानपुर और आस-पास के दूर-दराज इलाकों से आए दिव्यांगों ने अपनी गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान दिव्यांगों के उत्पीड़न, रुकी हुई पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आवास, आय प्रमाण पत्र और रेलवे यूनिक आईडी कार्ड न बनने से जुड़ी सर्वाधिक शिकायतें सामने आईं शिविर में मुख्य रूप से उत्पीड़न के शिकार नेत्रहीन युवक मोहम्मद आमिर घोसी पहुंचे, जिन्होंने पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए पीड़ित को कर्नलगंज थाने भिजवाया और पुलिस के सहयोग से तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई, इस मौके पर वीरेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी "सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों से सीधे बात कर दिव्यांगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा यदि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को कोई असुविधा या परेशानी है, तो वह किसी भी कार्य दिवस में शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क, बगिया गेट नंबर 4 पर आकर हमसे संपर्क कर सकता है शिविर को सफल बनाने और दिव्यांगों की मदद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के साथ राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, राम जानकी और ओम प्रकाश दास सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे