वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस-बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय के कायचिकित्सा विभाग द्वारा इंडियन एकेडमी ऑफ मेंटल हेल्थ (IAMH) के सहयोग से 11 एवं 12 जुलाई को के.एन. उडुपा ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का विषय "Mental Health Care in a Contemporary Era: An Integrated Approach with Technology in a Changing World" है।
सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य, मनोचिकित्सा, आयुर्वेद, योग, न्यूरोसाइंस, डिजिटल मेंटल हेल्थ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े विषयों पर 17 वैज्ञानिक सत्र, पोस्टर प्रस्तुति और विशेषज्ञ व्याख्यान होंगे। इसमें देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधियों तथा 15 आमंत्रित विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु गुरु' शामिल होंगे, जबकि आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. (डॉ.) अमित पात्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन का आयोजन प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन तथा डॉ. लक्ष्मण यादव के संयोजन में किया जा रहा है। मुख्य सम्मेलन से पूर्व 10 जुलाई को प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला भी आयोजित होगी।