गोरखपुर। भादूविप्रा ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए मई 2026 के महीने के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश एलएसए के तहत गोरखपुर शहर एवं लखनऊ से गोरखपुर रेलवे मार्ग में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए हैं। ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, भादूविप्रा के द्वारा कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट कॉल सेटअप सक्सेज रेट डाटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता मानदंडों के लिए टीएसपी के निष्पादन को दर्ज किया जाता है और उन्हे उपभोक्ताओं की जानकारी और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित किया जाता है।
इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग वाले वातावरण में सभी टीएसपी के स्थलीय मोबाइल नेटवर्क निष्पादन को कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्ट में 2जी, 3जी, 4जी एवं 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सैशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके रीयल टाइम में सैशन की निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
भादूविप्रा ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश एलएसए में 4 मई 2026 से 8 मई 2026 के दौरान गोरखपुर शहर एवं लखनऊ से गोरखपुर रेलवे मार्ग में सिटी ड्राइव- 342.1 किमी, हॉटस्पॉट स्थानों-11, वॉक टेस्ट- 3.7 किलोमीटर तथा रेलवे मार्ग – 296.3 किलोमीटर ड्राइव टेस्ट किए। ये टेस्ट भादूविप्रा के क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल की देखरेख में आयोजित किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत आंकड़े, ड्राइव टेस्ट आयोजित करने के दिन/समय पर टेस्ट के तहत क्षेत्र/रुट पर टीएसपी के निष्पादन को दर्शाते हैं।