• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Thousands of party workers set out from Rampur for the 'Jan Swabhiman Diwas' event; the MLA's residence complex resounded with slogans.

जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम के लिए रामपुर से हजारों कार्यकर्ता हुए रवाना, नारों से गूंजा विधायक आवास परिसर।

रामपुर/ उत्तर प्रदेश। रामपुर में अपना दल (एस) के माननीय विधायक शफीक अहमद अंसारी एवं जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह संधू के नेतृत्व में जनपद रामपुर से करीब 1000 पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहुखंडी विधायक निवास से जोरदार नारों के साथ रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर पार्टी के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मसवासी चेयरमैन दिनेश गोयल, प्रदेश सचिव डॉ. समी मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद गंगवार, जिला महासचिव अमित्रजीत संधू, इकराम अंसारी, जिला सचिव तुलाराम गंगवार, रामरतन लाल सागर, हाजी महबूब, शकील अंसारी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच हाजी पुत्तन, विधानसभा अध्यक्ष स्वार शरीफ जमील, महबूब अली पाशा, ठाकुर नूर हसन, नगर अध्यक्ष बिलासपुर नसीम मियां, नगर अध्यक्ष दढ़ियाल रहीस अहमद अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य चौधरी भगत सिंह, इकराम अंसारी, दीप गोयल, नाहिद प्रधान, शाहिद खान, आरिफ प्रधान, समोदिया सहित हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकजुट होकर रवाना हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और जनाधार का परिचय दिया।