• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • A new unit of the organization was formed in the Chowk area under the chairmanship of Geeta Gupta, National President of the United Industry Trade Board

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता की अध्यक्षता में चौक क्षेत्र में संगठन की नई इकाई का गठन

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता की अध्यक्षता में चौक क्षेत्र में संगठन की नई इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान अजय गुप्ता जी को प्रदेश संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। उपस्थित व्यापारियों में चौक एवं सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों ने अपनी विभिन्न जमीनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा, जिन पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे जी, जिला अध्यक्ष सुनीता चैटर्जी जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुची सिंह जी, जिला संगठन मंत्री ज्योति तिवारी जी सहित मनीष गुप्ता जी, विनोद जी, आकाश, मनोज एवं अन्य कई व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने चौक क्षेत्र के  व्यापारियों की समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।इस संदर्भ में राष्ट्रीय महासचिव प्राची पाण्डेय जी ने आश्वासन दिया कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करेगा।

     वहीं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल जी ने भी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि वे स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को संगठित कर उनकी आवाज को सशक्त बनाना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।