डीआरएम ने शिवगंगा एक्सप्रेस के रेक का किया संरक्षा निरीक्षण, अनुरक्षण गुणवत्ता पर दिया जोर

वाराणसी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार को बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित हो रहे 12559 बनारस–नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रेक का संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रेकिंग सिस्टम, फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS), अलार्म चेन पुलिंग (ACP), ब्रेक कैलीपर्स, लुब्रिकेशन समेत विभिन्न सुरक्षा एवं तकनीकी प्रणालियों की कार्यप्रणाली और अनुरक्षण गुणवत्ता का जायजा लिया। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोचों का अनुरक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक रेल यात्रा सुनिश्चित हो सके।