• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • On the second day of Shrimad Bhagwat Katha in Purushottam month, the story of Dhruva character and Narada episode was narrated, devotees gathered in large numbers.

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर ध्रुव चरित्र एवं नारद प्रसंग की कथा, उमड़े श्रद्धालु।

वाराणसी, 25 मई 2026 पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जय श्री कृष्णा परिवार के श्री कृष्णमोहन अग्रवाल एवं उनके परिवार के द्वारा चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आज भक्ति की अविरल धारा बही।

पूज्य श्री संजय शास्त्री जी के मुखारविंद से आज ध्रुव चरित्र एवं नारद प्रसंग की कथा का रसपान कराया गया। शास्त्री जी ने बताया कि किस प्रकार बालक ध्रुव ने अपनी अटल भक्ति और तपस्या से भगवान श्रीहरि को प्रसन्न कर अचल पद प्राप्त किया, तथा देवर्षि नारद जी किस तरह जीव को भक्ति मार्ग पर अग्रसर करते हैं। कथा श्रवण कर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के आयोजक JSK IBF CEO सिनेटर श्री कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल एवं परिवारजनों - माताजी रेणु अग्रवाल, भाई श्री मदन मोहन व श्रीमती ममता अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।

आज के कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल, राधा अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, डॉ शालिनी राणा, सौम्या अग्रवाल, संगिना अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मुन्ना चौरसिया सहित नगर के अनेक गणमान्य एवं धर्मप्रेमी बंधु सपरिवार उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने हरे वस्त्र धारण कर कथा का आनंद लिया।

आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का विशेष महत्व है। यह कथा 31 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक अन्नपूर्णा ग्रैंडियोर, इंग्लिशिया लाइन, काशी विद्यापीठ गेट नं. 2 के सामने आयोजित हो रही है। धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।