वाराणसी, 27 मई। जवाहर लाल नेहरू की 63वीं पुण्यतिथि पर इंग्लिशियालाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत का महान शिल्पकार, दूरदर्शी नेता और वैज्ञानिक सोच वाला राष्ट्र निर्माता बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सिंचाई आयोग अध्यक्ष पंडित विजय शंकर पाण्डेय ने की, जबकि संचालन बैजनाथ सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ देश को आत्मनिर्भर, वैज्ञानिक एवं विकासशील राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखी।
कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। गोष्ठी में राधेलाल एडवोकेट, डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय, भूपेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, डॉ. पी.एस. पांडेय, मनोज चौबे, विजय कृष्ण राय अन्नू समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।