वाराणसी, 8 जुलाई। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने "बचपन बचाओ अभियान" के तहत वाराणसी सिटी स्टेशन पर परिजनों से बिछड़ी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया। वहीं 139 हेल्पलाइन से मिली सूचना पर कप्तानगंज स्टेशन पर मानसिक रूप से अस्वस्थ यात्री पतिराम सिंह को सकुशल खोजकर उनके भतीजे को सौंप दिया गया। इसके अलावा ट्रेन में छूटा यात्रियों का सामान भी सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है।