• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A historic procession will be held in Rampur to mark the birth anniversary of Shri Balaji Maharaj. The 58th annual festival and the 44th grand procession will be held on Saturday, April 11th..

श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव पर रामपुर में निकलेगी ऐतिहासिक शोभा यात्रा 58वां वार्षिक उत्सव, 44वीं विशाल शोभा यात्रा शनिवार 11 अप्रैल को होगी आयोजित |

रामपुर में इस वर्ष 58वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर 44वीं विशाल शोभा यात्रा का भव्य आयोजन शनिवार 11 अप्रैल को  हनुमत जन्मोत्सव के उपलक्ष में इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। यह शोभा यात्रा संस्थापक बाबालीन सुरेंद्र कुमार मिश्रा जी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके सुपुत्र महंत अभिषेक मिश्रा एवं उपमहंत आयुष मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, श्री बालाजी महाराज की यह भव्य शोभा यात्रा गांधी समाधि से प्रस्थान करेगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। शोभा यात्रा के दौरान रामपुर नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और नगर में भजन-कीर्तन, जयकारों, झांकियों और ढोल-नगाड़ों के साथ धर्ममय वातावरण बनेगा। आयोजकों ने रामपुर की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभा यात्रा में भाग लें और श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। यह आयोजन रामपुर में गत वर्षो की भांति आस्था, परंपरा और भक्ति का एक भव्य उदाहरण रहा है आगे भी रहेगा शोभा यात्रा के आयोजन सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने दी जानकारी।