वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने कहा कि TET लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षक और उनके परिवार आहत हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं उनके आश्रितों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का स्वागत करते हुए इसे शिक्षकों के हित में संवेदनशील और सराहनीय कदम बताया। जिला संयोजक कैलाश नाथ यादव सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करने पर भी सकारात्मक निर्णय लेगी।