बहरीन में अमेजन के डाटा सेंटर पर बरसीं ईरानी मिसाइलें, बैंकिंग सिस्टम ठप

ईरान ने बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बटेलको के मुख्यालय पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। इसी बिल्डिंग में अमेरिकी टेक दिग्गज अमेजन का डेटा सेंटर मौजूद था। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में बैंकिंग और एयरलाइन जैसी डिजिटल सेवाएं चरमरा गई हैं।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बटेलको के मुख्यालय पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर दिया है। पहली नजर में यह हमला किसी टेलीकॉम कंपनी पर लग सकता है, लेकिन इसकी इनसाइड स्टोरी बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, इसी बिल्डिंग से दुनिया की सबसे बड़ी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी 'अमेजन वेब सर्विसेज' (एडब्ल्यूएस) का पूरा सिस्टम ऑपरेट हो रहा था।