• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Lightning strikes IndiGo flight bound for Agartala; Varanasi law spokesperson has a narrow escape.

अगरतला जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, वाराणसी के विधि प्रवक्ता बाल-बाल बचे

वाराणसी। कोलकाता से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 पर 19 जून को खराब मौसम और तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। विमान की लाइट और एसी कुछ समय के लिए बंद हो गए, जिससे यात्री भयभीत हो गए।

फ्लाइट में वाराणसी के सुधाकर महिला विधि महाविद्यालय के विधि प्रवक्ता डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. धम्म प्रिय गौतम सहित अन्य यात्री सवार थे। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार तेज चमक और धमाके के साथ बिजली गिरने के बाद करीब 15 मिनट में यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। लगभग तीन घंटे बाद दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित अगरतला भेजा गया।

घटना के बाद मौसम संबंधी पूर्व चेतावनी के बावजूद उड़ान संचालन को लेकर यात्रियों ने सवाल उठाए हैं।