साहित्यकारों को काशी हिन्दी विद्यापीठ की मानद उपाधियों से सम्मान

लखनऊ। काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से प्रख्यात कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ. सुभद्रा द्विवेदी समेत साहित्यकारों और समाजसेवियों को ‘विद्यासागर’ (डी.लिट. के समतुल्य) एवं ‘विद्यावाचस्पति’ (पीएच.डी. के समतुल्य) मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया। सैनिकनगर स्थित श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित समारोह में कुलाधिपति डॉ. सुखमंगल सिंह ‘मंगल’, कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ और मुख्य संरक्षक डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ की मौजूदगी में सम्मान प्रदान किए गए ‘विद्यासागर’ की उपाधि डॉ. सुभद्रा द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्र, राजेन्द्र शंकर मिश्र, अनिता मिश्रा दुबे एवं डॉ. रंजना द्विवेदी को तथा ‘विद्यावाचस्पति’ की उपाधि मीरा शुक्ला एवं रचना दूबे को दी गई। सभी को गीत ऋषि स्व. गोपालदास नीरज स्मृति सम्मान, अंगवस्त्र, मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए समारोह में आचार्य धर्मदेव तिवारी, जय वीर आर्य, विजय गुप्त, सूबे मेजर एनके साहू, अमित कुमार शर्मा, विजय कुमार गर्ग, आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र, कैप्टेन डी.डी. सिंह, इंजी. एसबी सिंह, इंदू सिंह और प्रियंका तिवारी मौजूद रहे।