लखनऊ/मेरठ। शहर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 88 शादी महल निकट पिलोखड़ी का पुल गली नंबर 4 आज सीमा टेक्सटाइल वाली गली में नाली निर्माण एवं सीसी कार्य का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर शहर विधायक रफीक अंसारी ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और सभी को सामाजिक न्याय पीडिए के लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा तथा बेरोजगारों को रोजगार के शुभ अवसर समाजवादी सरकार में देने का काम करेंगे।
अंसारी ने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव कर रही है तथा देश में बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
भाजपा के नेता और पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर भाजपा के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं जन प्रतिनिधियों का जानबूझकर अपमान किया जा रहा है तथा अधिकारी पूरी तरह से बे लगाम हो गए हैं की समस्याओं का सुनकर निस्तारण करना नहीं चाहते आज भारत का संविधान खतरे में है।
भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने चाहिए और संविधान को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संविधान बचाने का कार्य समाजवादी पार्टी करेंगे आज शहर में जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हैं गली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
त्योहार पर भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर दमन कर रहे हैं ऐसे प्रशासन के अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे आज के सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद रिहाना अमजद कस्सार पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी पूर्व पार्षद आस मोहम्मद मलिक बुनकर संगठन के सदर हाजी मोहम्मद साबिर अंसारी हाजी मोहम्मद अरशद अंसारी आस मोहम्मद अंसारी सलाउद्दीन सैफी हाजी अनीश अहमद.कस्सार साहबेज शहादत व्यापार मंडल के महानगर प्रभारी मंसूर इस्लाम व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शारिक इस्लाम मोहम्मद नईम मलिक हाजी इरशाद अंसारी हाजी महाराज अंसारी मोहम्मद वसीम अंसारी वसीम सलमानी आदि उपस्थित रहे।