कुएं में फेंककर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गोसाईपुर मोड़ाव पानी टंकी के पास से दबोचा, पिता की हत्या के मामले में बेटे ने दर्ज कराया था मुकदमा

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव में पिंटू राजभर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी संतर राजभर उर्फ जयप्रकाश राजभर (50) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर गोसाईपुर मोड़ाव पानी टंकी के पास से आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस के अनुसार, गोपपुर निवासी आकाश राजभर ने 16 अक्टूबर को चोलापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पिता पिंटू राजभर (47) की रॉड से मारकर हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। तहरीर में पूर्व में जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संतर राजभर, सुनील राजभर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, धमकी देने तथा साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया थापुलिस के मुताबिक, घटना 15 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे गोपपुर गांव स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास की है। मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी थी। रविवार सुबह करीब 6:20 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतर राजभर उर्फ जयप्रकाश राजभर को गिरफ्तार कर लियागिरफ्तारी करने वाली टीम में चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी अनुनेष सिंह, आरक्षी अविनाश शर्मा और आरक्षी अजीत कुमार शर्मा शामिल रहे पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।