सीएजी–आईसीएसएसआर परिसंवाद में यूपी की वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन।

लखनऊ। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में परिसंवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में "उत्तर प्रदेश के वित्त की स्थिति" और "सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना एवं स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन" विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II) उत्तर प्रदेश श्री राजीव कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न शिक्षाविदों और अधिकारियों ने राज्य की राजकोषीय स्थिति, सार्वजनिक व्यय, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा शासन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान सीएजी–आईसीएसएसआर शोध लेख प्रतियोगिता की भी जानकारी दी गई।

परिसंवाद में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के 200 से अधिक शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने पारदर्शिता, जवाबदेही और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मजबूत बनाने में ऐसी पहल को महत्वपूर्ण बताया।