रामपुर। उत्तर प्रदेश/पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए । अधिकारियों द्वारा परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश को सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।