सिगरा पुलिस ने 69 पाउच अवैध देशी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

वाराणसी,अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 69 पाउच अवैध विंडीज लाइम देशी शराब बरामद की गई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सिगरा पुलिस ने अनिल सिंह (55 वर्ष), निवासी ग्राम चारु, थाना सिंधौरा, वाराणसी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 47 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0233/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी क्रम में प्रभु नारायण सिंह (47 वर्ष), निवासी ग्राम मोहिनीडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 22 पाउच अवैध विंडीज लाइम देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में मु0अ0सं0 0234/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक विकास सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश चन्द्र भारती, मनीष राय, जितेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह की प्रमुख भूमिका रही।