वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं देशसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुजरात के वडनगर से 17 सितंबर को शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा सात अक्टूबर को काशी पहुंचेगी। करीब 500 सेवा संकल्प यात्री बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के बाद रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल होंगे यात्रा के स्वागत एवं जनसभा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि यात्री छह अक्टूबर की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। सात अक्टूबर को नमो घाट पर आयोजित नमो बुक फेस्टिवल में शामिल होने के बाद क्रूज से गंगा विहार करते हुए ललिता घाट पहुंचेंगे और वडनगर से लाए जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद जगतपुर की जनसभा में पहुंचेंगे। फेस्टिवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचार एवं सार्वजनिक यात्रा से संबंधित 450 से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन होगा बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, राहुल सिंह, नवीन कपूर, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, अमित खरे, पंकज चतुर्वेदी, प्रमोद यादव मुन्ना, मधुप सिंह, योगेश वर्मा, सत्येंद्र सिंह, दीपेश वशिष्ठ, संदीप चौरसिया, सुनील यादव, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा, पवन अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, प्रीति सिंह, विकास बागी, नीरज जायसवाल, शिवाजी सिंह, अवधेश राय, विभव सिंह, मनोज सोनकर, अनुराग शर्मा, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री अशोक जाटव और धन्यवाद ज्ञापन अजय गुप्ता ने किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।