• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Collectorate Staff Set Up Service Camp; Officials Offer Prayers at the Shrines of Goddess Bhagwati and Lord Shiva-Parvati

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने लगाया सेवा पंडाल, मां भगवती और भोले-शिव पार्वती के दरबार में अधिकारियों ने की पूजा

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। पवित्र सावन माह के चौथे सोमवार को कांवरियों की सेवा के लिए रामपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की ओर से सेवा पंडाल लगाया गया। पंडाल में मां भगवती एवं भगवान भोलेनाथ के शिव-पार्वती दरबार की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया सेवा पंडाल में जिलाधिकारी अजय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया, क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने कांवरियों की सेवा में भी सहभागिता की। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ कांवरियों को प्रसाद वितरित किया। अधिकारियों को स्वयं सेवा करते देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की ओर से लगाए गए इस सेवा पंडाल में कांवरियों के लिए प्रसाद एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई। पूरे परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा सावन के पावन अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कांवरियों की सेवा और धार्मिक आयोजन में सहभागिता ने सेवा, सद्भाव और आस्था का संदेश दिया।