मनोविज्ञान विभाग ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा

मनोविज्ञान विभाग ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा

वाराणसी, 13 अगस्त। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। कुलपति आनन्द त्यागी के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया यात्रा में प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. प्रतिभा सिंह, डॉ. मुकेश पंथ, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. दीपमाला सिंह तथा शोधार्थी अनुप आनन्द पाल, अन्नपूर्णा, ईवा, श्वेता किरन सहित छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।