• Home
  • Uttar Pradesh
  • Amroha
  • In the scorching heat, under the supervision of District Invigilator Maulana Mahtab Madani, sherbet was distributed, hundreds of people participated.

भीषण गर्मी में डिस्ट्रिक्ट निगरान मौलाना महताब मदनी की निगरानी में हुई शरबत तकसीम, सैकड़ों लोगों ने

अमरोहा | 15 जून 2026, दिन इतवार* भीषण गर्मी के बीच दावत-ए-इस्लामी इंडिया के शोबा *GNRF*की जानिब से आज नगर पंचायत *सैदनगली,में शरबत का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर राहगीरों, दुकानदारों और आम जनता को ठंडा-ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

*खिदमत-ए-खल्क की मिसाल:

दावत-ए-इस्लामी हमेशा से इंसानियत की खिदमत में पेश रहती है। आज सैदनगली में लगाए गए शरबत स्टॉल से सैकड़ों लोगों को फायदा पहुंचा। लोगों ने इस नेक काम को खूब सराहा और आयोजकों के लिए दुआएं कीं।


*मौजूद शख्सियतें

इस मुबारक काम की निगरानी *डिस्ट्रिक्ट निगरान मौलाना  महताब मदन साहब* ने की। उनके साथ *कोर्स रुक्न-ए-मजलिस मौलाना अबसार  आलम साहब*, *स्टेट क़ाफ़िला ज़िम्मेदार मुहम्मद मेराज

 आलम साहब*, *शोबा मदरसतुल मदीना ऑफिस  ज़िम्मेदार मुहम्मद नईम सैफ़ी* के अलावा *नाहिद भाई, नौशाद भाई, शानू

 भाई* ने खिदमत अंजाम दी।

स्थानीय लोगों का रिएक्शन शरबत पीने आए लोगों ने कहा कि इस कड़ी धूप में दावत-ए-इस्लामी की टीम ने वाकई नेक काम किया है। एक राहगीर ने कहा "अल्लाह इन भाइयों की इस खिदमत को कबूल फरमाए। गर्मी में ठंडा शरबत पीकर जान में जान आई

दावत-ए-इस्लामी का पैगा 

GNRF टीम ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में इंसानियत की खिदमत करना हमारा मकसद है। आगे भी ऐसे स्टॉल लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी