• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Salary of Selected Contractual Sanitation Workers Increased by ?3,000 Per Month; New Pay Set at ?25,340

चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन में ₹3,000 प्रतिमाह की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे ₹25,340

चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन में ₹3,000 प्रतिमाह की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे ₹25,340

वाराणसी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ (रजिस्टर्ड) के लंबे संघर्ष के बाद वाराणसी नगर निगम के चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया है।नगर आयुक्त के आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को 262 प्रतिशत महंगाई भत्ते की दर से वेतन मिलेगा, जिससे उनका मासिक वेतन बढ़कर ₹25,340 हो जाएगा। यह बढ़ोतरी अगस्त माह के वेतन से लागू होगी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने बताया कि संघ पिछले तीन वर्षों से चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों को केवल 221 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का लगातार विरोध कर रहा था तथा वेतन विसंगति दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार पत्राचार और संघर्ष किया गया। लंबे प्रयासों के बाद नगर आयुक्त ने वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है

उन्होंने नगर आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन में लगभग ₹3,000 प्रतिमाह की वृद्धि होगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी

सोनचंद बाल्मीकि ने सभी चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों से अपील की कि इस सफलता के नाम पर किसी भी व्यक्ति को चंदा या उपहार न दें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए संघ का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा