वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रमण विद्या संकायाध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद से विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्र संख्या में वृद्धि के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया तथा ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से देश-विदेश के विद्यार्थियों को मिल रहे लाभ की सराहना की। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैठक में विश्वविद्यालय के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा संस्कृत शिक्षा के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रो. रमेश प्रसाद ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।