मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। पवित्र सावन माह के चौथे सोमवार को कांवरियों की सेवा के लिए श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में हरिद्वार एवं गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवरियों के लिए मौसमी के ताजे जूस का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना भी शिविर में पहुंचे और स्वयं कांवरियों की सेवा करते नजर आए। उन्होंने कांवरियों को मौसमी का जूस वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और सावन के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं शिविर में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कांवरियों की सेवा की। जूस पाकर कांवरियों ने समिति के सेवा कार्य की सराहना की। पूरे क्षेत्र में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा श्री बालाजी सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि सावन के दौरान कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और समिति आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करती रहेगी।