वाराणसी, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत छपरा, बलिया, बनारस, मऊ समेत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल स्थल व अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। यात्रियों को डस्टबिन का उपयोग करने, सिंगल-यूज प्लास्टिक से बचने और रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अनुभव पाठक ने कहा कि यात्रियों के सहयोग से स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल रेलवे स्टेशन विकसित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।