• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The 'India of Dreams' will be realized through the determination of the students: Dr. Prabhu Narayan Dubey

‘सपनों का भारत’ छात्राओं के संकल्प से होगा साकार : डॉ. प्रभु नारायण दूबे

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज, खजुरी, पाण्डेयपुर में ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा चयनित संबद्ध महाविद्यालयों में चल रहे इस अभियान के तहत छात्राओं ने वाद-विवाद, रंगोली, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया मुख्य अतिथि सुश्री महिमा चिन्तक ने कहा कि सपनों का भारत बनाने के लिए स्वच्छता और आत्मीयता के प्रति जागरूकता जरूरी है। चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि युवाओं के संकल्प और प्रयासों से ही सपनों का भारत साकार होगा। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि युवा पीढ़ी के विचार और संकल्प देश के भविष्य की दिशा तय करेंगे इस अवसर पर तकनीकी निदेशक आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दूबे, डॉ. सुजीत राय, डॉ. श्याम सुंदर मिश्रा, डॉ. रोली पाण्डेय, आशुतोष मिश्र सहित शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन डॉ. सरोज सिंह ने किया।