शौर्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 97 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र

वाराणसी। हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। आदर्श श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज एवं बड़ागांव शिवपुरी वाटिका में आयोजित शिविर में 193 युवक-युवतियों ने भाग लिया, जबकि सातों दिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले 97 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

शिविर में स्वरक्षा, मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र और धर्म से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। 17 युवक-युवतियों ने प्रशिक्षक के रूप में दायित्व निभाने की इच्छा जताई। प्रतिभागियों ने कहा कि प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे स्वयं के साथ दूसरों की सहायता करने में भी सक्षम होंगे। समिति ने प्रतिभागियों के लिए साप्ताहिक स्वरक्षा प्रशिक्षण वर्ग शुरू करने की घोषणा की।