वंश श्रीवास्तव ने 98.2 प्रतिशत अंकों के हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर समूचे जनपद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुल पंजीकृत 678 छात्रों में से 677 छात्र हुए परीक्षा में सम्मिलित । छात्रों का ऐतिहासिक प्रदर्शन परिणाम स्वरूप हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। भैया कौशिक मिश्र और वीर प्रताप सिंह 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर।
आर्यन कसौधन ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुल आठ छात्रों ने 95 प्रतिशत से भी अधिक अंक अर्जित किए।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी ,क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राममनोहर जी, प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह तथा प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने छात्रों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाई। आशीर्वचन के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया वंश श्रीवास्तव को छात्रों ने अपने कंधे पर बैठाकर सम्मानित् किया।
प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण भैया बहनों को भविष्य में में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया बहनें उनके माता-पिता एवं विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित रहे।