वाराणसी संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का यह परिणाम विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु 95% या उससे अधिक अंक पाने वालों की 100% फीस माफ तथा 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को 50% फीस छूट देने की घोषणा की है। प्रधानाचार्य व निदेशिका ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया।