वनिता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में 99.38% परिणाम।

वाराणसी। हर्ष का विषय है कि वनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर, वाराणसी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा (वर्ष 2025–26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.38% परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परीक्षाफल के अनुसार, विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी वर्मा ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनन्या साहू 93.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि आराध्या धरनी एवं हर्षित कुमार राय ने 91.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में श्रीवृद्धि सिंह एवं श्रुति चौरसिया ने अंग्रेजी में 99 अंक, आराध्या धरनी ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक, दिव्यांशी वर्मा ने विज्ञान में 98 अंक, शशांक सिंह एवं अनन्या साहू ने हिन्दी में 97 अंक तथा दिव्यांशी वर्मा ने गणित में 94 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक हासिल किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।