सहायक निबंधक अनुप मिश्रा को उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए विशेष सम्मान

वाराणसी। स्पेशल केस इन्फॉर्मेशन संस्था द्वारा मंगलवार को सहायक निबंधक, फर्म्स, सोसायटी एवं चिट्स, वाराणसी के पद पर कार्यरत अनुप मिश्रा को उनकी अनुशासित कार्यप्रणाली, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदार छवि तथा उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर राजभर ने बताया कि समाज में सकारात्मक दिशा देने, उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने, कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने तथा ईमानदारी एवं उत्कृष्ट छवि वाले व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मान प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर संस्था के विधिक सलाहकार अधिवक्ता आयुष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश प्रभारी महावीर श्रीवास्तव सहित जनपद के गणमान्य नागरिक, मीडिया जगत के पत्रकार एवं छायाकार उपस्थित रहे।