वाराणसी। PaRa Music ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी का पहला भोजपुरी गीत ‘राउंड राउंड’ लॉन्च किया गया, जिसमें भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।
भव्य लॉन्च कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के कलाकारों, इन्फ्लुएंसर्स और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। रिलीज़ के बाद से ही यह गीत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गीत में एंजेल लिज़ा की आकर्षक प्रस्तुति दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
PaRa Music की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि ‘भोजपुरी धूम’ के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाला मौलिक कंटेंट प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी संगीत जगत में कंपनी की नई और महत्वपूर्ण शुरुआत बताया।