मंडल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित प्रभात मार्केट में पुलिस की लापरवाही के चलते नो एंट्री के समय एक ट्रक बाजार क्षेत्र में घुस गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, बाजार में भारी ट्रैफिक के बीच एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को कुचल दिया।
हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कूटी चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रभात मार्केट क्षेत्र में अक्सर भारी ट्रैफिक रहता है, इसके बावजूद नो एंट्री नियमों का पालन नहीं कराया जाता। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने तथा नो एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की