बाल निकुंज: डिस्कस थ्रो में अंश यादव और अनुप्रिया ने जीते स्वर्ण पदक।

लखनऊ, बाल निकुंज इंटर कॉलेज  मोहिबुल्लापुर सीतापुर रोड लखनऊ स्थित शिव सहाय स्पोर्ट ग्राउंड में आज दिनांक 18 मई 2026 को  अंतर्शाखीय एथलेटिक्स गेम्स  सायं 4:30 बजे से प्रधानाचार्या भगवती भंडारी की सलामी के साथ हुआ। जिसमें चारों शाखाओं से चयनित अंडर 17 आयु वर्ग में  लंबी कूद, रस्साकसी और डिस्कस थ्रो और   शाटपुट के बालक और बालिका दोनों ग्रुपों में लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया।


रस्साकसी की प्रतियोगिता में बालक ग्रुप में बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज विंग ने  बेलीगारद शाखा को हराकर स्वर्ण पदक विजेता बने जबकि बालिका वर्ग में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन शाखा ने गर्ल्स विंग को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

शॉटपुट की प्रतिस्पर्धा में बालिका वर्ग में पलटन शाखा की अर्पिता ने स्वर्ण पदक जीता जबकि बेलीगारद शाखा की आरुषि मिश्रा ने रजत पदक और मोनिका कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।वहीं दूसरी तरफ बालक वर्ग में बेलीगारद शाखा के पवन ने स्वर्ण पदक, पलटन शाखा के आदर्श तिवारी ने रजत पदक और बॉयज विंग के हुजैफ को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।


 लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा में बालिका वर्ग में हर्षिता ने स्वर्ण पदक, दिव्या सिंह ने रजत पदक और शगुन कनौजिया को कांस्य पदक मिला। जबकि बालक वर्ग में मोहम्मद साजिद को स्वर्ण पदक,  हुजैफ  रजत पदक और प्रियेश  कांस्य पदक झटकने में सफल रहे।

  प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने सभी विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र  प्रदान कर उनके हौसले किए बुलंद। इस अवसर पर प्रधानाचार्या भगवती भंडारी के साथ गेम  इंचार्जेस,  सभी प्रशिक्षक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त्त  कार्यक्रम को अपने सम्मानित समाचार पत्र में फोटो सहित प्रकाशित करवाने  की कृपा करें।