वाराणसी। नगर निगम वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे "प्लास्टिक उन्मूलन महा-अभियान PUMA 5.0" के अंतर्गत कोनिया सट्टी स्थित उमा विशाल पब्लिक स्कूल में शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। पोस्टरों में गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में डालना, प्लास्टिक का उपयोग न करना और पेड़-पौधों की देखभाल करना दर्शाया गया। विद्यालय के प्रबंधक उमा भारद्वाज ने कहा कि "एक साफ और सुंदर भारत बनाने की शुरुआत हमारी छोटी-छोटी आदतों से ही होती है।" ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।विद्यालय के प्राचार्य अनिल भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। एक साफ और सुंदर भारत बनाने की शुरुआत हमारी छोटी-छोटी आदतों से ही होती है।नगर निगम के PUMA 5.0 अभियान के तहत 1 जुलाई से 12 जुलाई तक शहर भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में प्रबंधक उमानाथ भारद्वाज,अनिल भारद्वाज, सपना भारद्वाज,बिनु भारद्वाज,श्वेता समेत नगर निगम के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।